समुद्र की गहराई में चलने वाला रोवर बनाया


नासा ने गहरे समुद्र में चलने वाला रोवर बनाया है। इसे यूरोपा की बर्फ के नीचे एलियन के जीवन से जुड़ी खोज के लिए तैयार किया गया है। दो पहियों और दो कैमरे वाला यह रोवर एक बार चार्ज करने पर महीनों तक चल सकता है। इसकी टेस्टिंग अंटार्कटिका स्थित ऑस्ट्रेलिया के केसी रिसर्च स्टेशन की सतह पर की जा रही है।


बर्फीले समुद्र के तल में चलने के लिए इसे नेविगेशन सिस्टम से लैस किया गया है। इस रोवर में बुओएंट रोवर फॉर अंडर-आइस एक्सप्लोरेशन (ब्रुई) डिवाइस लगी है। ब्रुई इसे पानी के अंदर सही स्थिति में रखती है। यह किसी तरह के सैंपल एकत्रित करते समय एनर्जी की खपत को बंद कर देती है। वैज्ञानिकों की ज्यादा रुचि ब्रुई के इस्तेमाल में इसलिए है, क्योंकि यह बर्फ और पानी की सतह को पहचान सकती है।